आजमगढ़:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में वृद्धा आश्रम के सुचारू संचालन,नवीनीकरण हेतु जिला स्तरीय बैठक संपन्न

सुपर फास्ट टाइम्स से आफताब आलम

आजमगढ़:जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में वृद्धाश्रम के सुचारू संचालन/नवीनीकरण हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों एवं वृद्धों के लिए वृद्धाश्रम में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में गर्म कपड़े एवं खाने के लिए आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता समय से सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि ठंडी में अलाव जलाने की भी व्यवस्था कराई जाए। वृद्धाश्रम की खिड़कियां एवं जालियों को भी समय से मरम्मत एवं दुरुस्त कर लिया जाए।बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल,प्रवीण कुमार राय संस्थाध्यक्ष, पूनम सिंह सचिव महिला मंडल समिति, प्रेमचंद चौरसिया,दुर्गा प्रसाद शुक्ला समाज सेवक मड़या, प्रिया अग्रवाल उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने उ0प्र0 माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण नियमावली-2014 के अंतर्गत वृद्धाश्रम बघौरा, इनामपुर फरिहां, आजमगढ़ के सफल संचालन/नवीनीकरण के लिए स्वीकृति प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button