भिवंडी शहर में अवैघ रिक्शा चालको पर पुलिस की कार्यवाही
Police action against illegal rickshaw drivers in Bhiwandi city
हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी-भिवंडी शहर मे अचानक अवैध रिक्शा चालकों पर ठाणे यातायात पुलिस विभाग की विशेष टीम व्दारा अवैध रिक्शा चालकों व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले रिक्शा चालकों मे हड़कंप मच गया। ठाणे यातायात पुलिस ने कार्यवाई के लिए आनंद दीघे चौक, (जकात नाका) कल्याण नाका, और शांती नगर मार्ग पर कार्यवाई की।भिवंडी शहर में ठाणे यातायात पुलिस विभाग व्दारा उन लोंगों पर कार्यवाई की गई जिनके पास गाडी़ के कागजात, वाहन पोषाक, बैच, रिक्शा में लगे मीटर ,जैसे जरुरी कागजात नहीं थे। कार्यवाही इतनी तेज की गई कि रिक्शा चालकों को भागने तक का मौका नहीं मिला। कितने रिक्शा चालक अपना व वाहन छोड़कर भाग गये।ठाणे यातायात पुलिस अधिकारी विशाल गाव करे ने बताया कि इस तरह की कार्यवाही सतत जारी रहेगी। उन्होने बताया कि यातायात की समस्या से निपटने के लिये यह कार्यवाही जरुरी था। क्यों कि मानसून के दौरान अधिक वाहनों की समस्या यातायात पुलिस के लिये सरदर्द बन जाती हैं।