सुबह की हवा सौ रोगों की दवा के संदेश के साथ निकली साइकिल यात्रा
एसपी स्वयं साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
भदोही। साइकिल क्लब ज्ञानपुर द्वारा रविवार को पर्यावरण सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल चालकों को रवाना किया। एसपी स्वयं साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
सुबह की हवा सौ रोगों की दवा के संदेश के साथ साइकिल क्लब ज्ञानपुर द्वारा पर्यावरण सुरक्षा कार्यक्रम के तहत साइकिल यात्रा निकाली गई। एसपी ने हरी झंडी दिखाकर न सिर्फ साइकिल चालकों को रवाना किया बल्कि स्वयं साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का काम किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग साइकिल के साथ शामिल हुए। जो पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया। साइकिल क्लब ज्ञानपुर ने इस पहल के माध्यम से अधिक से अधिक पेड़ लगाने व वायु प्रदूषण को कम करने और शारिरिक स्वास्थ्यता को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी साइकिल चालकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प दिलाया गया।
चित्र परिचय: साइकिल यात्रा में शामिल एसपी।