सोहिलपुर मे महानहिंदू सम्राट पृथ्वीराजचौहान के जयंती पर उनको याद कर उनके आदर्शो को अपनाने की बात की गई।

 

रिपोर्ट: अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।

घोसी। घोसी क्षेत्र के सोहिल पुर गाव में महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने उनके आदर्शो पर चलने की बात कही।

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के साथ प्रदेश की योगी सरकार देश, प्रदेश के महापुरुषो, विदेशी आक्रांताओं से वीरतापूर्वक लड़ने वाले के जन्म स्थली, कर्म स्थली को सवारने के साथ उनकी प्रमुख स्थानों पर प्रतिमाओं को स्थापित करने के प्रयास में है। महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान का पुरा जीवन भारत वर्ष को विदेशी आक्रांताओ से संघर्ष में लगा रहा। कहा कि कांग्रेस के 70 साल के शासन में पृथ्वीराज चौहान जैसे महान विभूतियों के देश को जातियों मे बाटने का कार्य करते हुए देश के साथ बहुसंख्यक समाज को कमजोर करने का कार्य किया। जब जब देश पर समस्याएं आई, कांग्रेस पार्टी देश की छवि को खराब करने मे लगी रही। आज जब देश प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदीजी एवं प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में विश्व में विकास के साथ हर क्षेत्र में अपनी ताकत दिखा रहा है। यह कांग्रेस और उसके सहयोगियों को देखा नहीं जा रहा। इनके नेता बयानवीर बन कर देश की छवि धूमिल कर रहे हैं। सपा के शासन काल में चौहान समाज के साथ अन्य पिछड़े समाज के लोगों को हासिये रखा गया। सपा मुखिया अखिलेश ने केवल कुछ लोगों का भला किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्राय मौर्य ने कहा कि भाजपा मे ही सबका भला है। किसान, व्यापारी, युवा, महिलाओ के लिए बहुत जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई गई है। आज महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। गैर भाजपा शासित राज्यों में बहुसंख्यक समाज पर जो जुल्म हो रहा है, उसको देखकर भी कांग्रेस और सपा के नेता चुप है।

आयोजकजिलामंत्रीभारतभीमजनार्दनचौहान एवं क्षेत्रीयमंत्री संतोषचौहान ने कहा कि चौहान समाज जागरूक हो कर विरोधियों के बहकावे में नहीं आयेगा। वह जान गया है कि भाजपा ही पिछड़ों,अति पिछड़ों की हितैसी है।कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर हम सब देश के साथ जमकर खड़े है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलामंत्री भारतभीमजनार्दनचौहान, क्षेत्रीमंत्री संतोषचौहान पिछड़ामोर्चा, उमेशचौहान योगी, गोरक्ष प्रांत के प्रांतीय सदस्य, मंडल उपाध्यक्ष योगेश चौहान, युवा समाज सेवी संदीप चौहान, पूर्व जिलाउपाध्यक्ष लालचन्द चौहान, जिला पंचायत सदस्य विरेंद्र चौहान, योगी रिंकूचौहान मंडलअध्यक्ष युवामोर्चा, सोनू चौहान,संतोषसिंहशैलू, परमहंस राजभर, सीतारामयादव, आनंद चौहान, विपिनचौहान आदि के साथ सैकड़ो लोग उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button