Azamgarh :अपहरण के आरोप में एक गिरफ्तार
अपहरण के आरोप में एक गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादिनी मुकदमा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ की नाबालिग पुत्री उम्र लगभग 16 जो शौच के घर से बाहर गयी थी को विपक्षी पवन निषाद पुत्र रामअवतार निषाद निवासी अनन्तपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दि0 29.04.2025 को मु0अ0सं0 141/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना उ0नि0 विनय कुमार यादव द्वारा की जा रही है ।
आज शुक्रवार को उ0नि0 विनय कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित पीडिता/अपहृता व अभियुक्त पवन निषाद पुत्र रामअवतार निषाद निवासी अनन्तपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ उम्र 19 वर्ष को सम्मो माता मन्दिर कस्बा अतरौलिया के पास से समय करीब 18.05 बजे पीड़िता को महिला आरक्षी स्वाती शुक्ला की अभिरक्षा मे तथा नामित अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय/ जेल भेजा जा रहा है व अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।



