वाडा ग्रुप सेवा सहकारी संस्था के अध्यक्ष पद पर शरद पाटील को निर्विरोध चुना गया
Sharad Patil was elected unopposed to the post of President of Vada Group Seva Sahakari Sanstha
हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी- पालघर जिला के सबसे पूरीनी और सबसे बडी़ जानी मानी सहकारी संस्था वाडा ग्रुप सेवा सह. सोसायटी के अध्यक्ष पद के चुनाव पर सभी की निगाहें टिकी हुई थी ३० एप्रिल २०२५ को चुनाव के दौरान तालुका के आदर्श शेतकरी व सुशवी ॲग्रो के नामांकीत कृषी संस्था के संचालक शरद यशवंत पाटील को सभी संचालकों ने एक मत होकर बिनविरोध अन्यक्ष पद पर चुन लिया व उपाध्याक्ष पद पर संचालक शरद सोनटक्के कोभी विन विरोध चुना गया।शरद पाटील को लगातार तीसरी बार संचालक पद पर विन विरोध चुना गया है। इसके पहले संस्था के उपाध्यक्ष व अध्यक्ष पद पर थे। इस संस्था के अंतर्गत वाडा शहर के साथ साथ कुल २४ गांव का समावेश है। कुल१७५० सभासद है। संस्था की वार्षिक लेन देन लगभग १२ करोड़ है,८ से १० करोड़ रुपये का कर्ज वार्षिक लेन देन है। सबसे पुरानी संस्था जो अग्रेजो के जमाने में २४/०४/१९२९ को स्थापना की गई थी। किसानों को सबल बनाने के लिये प्रयत्न करने वाली संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शरद पाटील ने कहा कि यह संस्था किसानों के प्रति सदैव समर्पित भाव से काम करती रहेगी।