परशुराम टावरे स्टेडियम के बर्बादी का जबाब दार कौन? मनपा प्रशासन जबाब दो
Who is responsible for the destruction of Parashuram Taware Stadium? Municipal administration should answer
हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी- भिवंडी निजामपुरा शहर महानगर पालिका प्रभाग समिति क्रमांक ४ के अंतर्गत बना खूब सूरत परशुराम टावरे स्टेडियम कई वर्षों से पनपा प्रशासन के उपेक्षाओं के कारण खंडहर बनता जा रहा है। इसके दुर्दशा का कारण कौन? मनपा प्रशासन जबाब दो–
भिवंडी नगरपालिका के कार्यकाल में बना स्व,परशुराम टावरे स्टेडियम महानगर पालिका के उपेक्षाओं के कारण खंडहर बनता जा रहा है। जिसके कारण स्थानिक खेल प्रमियों को मायूश होना पड़ रहा है। स्टेडियम के अंदर आस-पास पुराने इमारत को तोड़ कर बन रहे नये इमारत का मलबा (रैविट) जगह-जगह जमा कर के खरीदने व बेचने का व्यापार हो रहा है। स्टेडियम की दीवारें जगह-जगह टूट गई है। मैदान भी उड़ खाबड़ हो गया है। खिलाडियों के लिये बनाया गया कमरा बैठने लायक नहीं रह गया है। साफ-सफाई का आभाव दिखाई दे रहा है। खिड़कियों में लगे कांच के स्लैडिंग गायब हो गये हैं। दर्शको के बैठने के लिए प्रथम व व्दितिय महलों की हालत बेहद खराब हो गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि स्टेडियम में आज जो कुछ भी काला- पीला हो रहा है। भिवंडी मनपा के संबधित विभाग के अधिकारियों को सब कुछ पता है। सभी मौन हैं क्यो? भिवंडी के नागरिको ने भिवंडी मनपा प्रशासक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस मैदान को मनपा सांस्कृतिक,कार्यक्रम, सादी,मेंला,राजनैतिक सभाओं के लिये भाडे़ पर प्रयोग करती है। ज जिसके कारण मैदान और खराब होता चला जा रहा है। युवाओं और खिलाडियों के भविष्य के लिये यह चिंता का विषय है।