छात्राओं को किया गया विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक
नगर के ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया अपराजिता कार्यक्रम
भदोही। कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत शनिवार को नगर के अहमदगंज में स्थित ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को विभिन्न जानकारियां देकर जागरूक किया गया।इस दौरान महिला थाना प्रभारी द्वारा छात्राओं को सरकार की योजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1076, 1098 व 108 तथा महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम, नारी सुरक्षा, बाल विवाह, पाक्सो एक्ट के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। छात्राओं से कहा कि किसी भी आपात स्थिति में बेझिझक पुलिस की मदद ले सकती है। इसके लिए उनके द्वारा छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वें अपने गांव, मोहल्ले व कस्बे की महिला बीट आरक्षियों के बारे में जानकारी तथा उनका मोबाइल नंबर अपने पास रखें। अगर आपको कहीं भी अवैध गतिविधि जैसे बिना लाइसेंस की एसिड दुकानों के संचालन के बारे में जानकारी मिलती है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। छात्राओं को साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे विशेष रुप से बचने और सतर्क रहने और 1930 हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ताइक्वांडो प्रशिक्षकों द्वारा छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के लिए ट्रेनिंग दी गई।