भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भिवंडी व्दारा जन आंदोलन की तैयारी
हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी-भिवंडी शहर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) व्दारा अपने कार्यकर्ताओं शशक्त बनाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ठाणे जिला सचिव कॉ, आत्माराम विशे,सहसचिव कॉ रमेश जाधव, और और भवंडी शहर प्रभारी डॉ, कॉ विजय कांबले उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य था कि संघटन को मजबूत करना तथा भिवंडी शहर की समस्याओं को लेकर जन आंदोलन की तैयारी करना तथा भिवंडी मनपा चुनाव में जादा से जादा चुनावी मैदान में उम्मीदवार उतारना।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भिवंडी शहर व्दारा बागे फिर्दोश मस्जिद के पास सनोवार सभागृह में कार्यकर्ता मेलावा कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में सैकडों लोग उपस्थित थे।आये हुए प्रमुख मेंहमानो व्दारा पार्टी के कार्यकर्ओं व पदाघिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत करना पहली प्राथमिकता होगी। भिवंडी शहर के पुर्व सचिव कॉ, मदार खांन ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भुमिका निभानी पडे़गी। सरकार की जन विरोधि नितियों और भिवंडी मनपा की जन समस्याओं के लिए संघर्ष करना जरुरी हो गया है। इसके लिये नई युवा और संघर्षशील कमेटी का गठन भी किया गया। कॉ, विजय लोलेवार को भिवंडी शहर सचिव पर नियुक्त किया गया। कॉ,इकबाल हुसेन खान को सह सचिव, कॉ, इन्दू प्रकाश पांडे को समेत २३ शिक्षित शिक्षित और झुंझारु कार्यकर्ताओं के टीम का गठन किया गया।