देवरिया:न पा अध्यक्ष ने सैकड़ो बहनों के साथ की गोवर्धन पूजा, भाइयो के दीर्घायु होने की की मंगल कामना
रिपोर्ट:भगवान उपाध्याय
बरहज, देवरिया। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में बने हुए कान्हा गो शाला में भैयादूज के पावन अवसर पर नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने सैकड़ो बहनों के साथ गोवर्धन पूजा और भाइयो के दीर्घायु होने के लिए गोवर्धन भगवान से प्रार्थना कर आशीर्वाद प्राप्त की।बताते चले कि बुधवार को भैयादूज के अवसर पर नगरिपालिका स्थित कान्हा गौशाला में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल द्वारा सैकड़ो बहनों के साथ विधि विधान के साथ गोवर्धन पूजा किया गया।गोवर्धन कूट कर भाइयो के लम्बी आयु के लिए विधि विधान से पूजा अर्चना की।इस अवसर पर कई समूह की महिलाओं के साथ मिलकर कान्हा गौशाला में गोवर्धन भगवान की प्रतिमा बनाई ।पुजन के अवसर पर सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह मानता है कि इस दिन विधि विधान से गोवर्धन पूजा करने से एवं गायों को गुड और चावल खिलाने से भगवान श्री कृष्णा की कृपा बनी रहती है आज के दिन गौ पूजन करने से सभी पाप उतर जाते हैं और जीव मोक्ष को प्राप्त कर लेता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार द्वापर युग में इंद्र ने कुपित होकर जब मूसलाधार बारिश की तो भगवान श्री कृष्ण ने गोकुल वासियों एवं गायों की रक्षा के लिए और इंद्र के घमंड को चूर करने के लिए गोवर्धन नामक पर्वत को अपने उंगली पर उठा लिया था भगवान श्री कृष्ण के चक्र सुदर्शन के प्रभाव से बृजवासियों पर एक बूंद भी जल नहीं पड़ा गोवर्धन पर्वत की छाया में सुरक्षित रहे तब ब्रह्मा जी ने इंद्र को बताया कि पृथ्वी पर श्री कृष्ण ने जन्म ले लिया है उनसे बार लेना उचित नहीं है तब श्री कृष्ण के अवतार की बात जानकर इंद्रदेव ने अपने इस कार्य पर बहुत लज्जित हुए और भगवान श्री कृष्ण से क्षमा याचना की गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही नगर पालिका कर्मचारी महेश यादव रतन वर्मा विंध्याचल गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।