लंबित मांगों को लेकर दिव्यागों ने भिवंडी मनपा मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन
Disabled people staged a sit-in protest at Bhiwandi Municipal Corporation headquarters over pending demands

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – भिवंडी मनपा क्षेत्र के अंतर्गत दिव्यांगो के प्रति मनपा व्दारा किये जा रहे सौतेले व्योहार को लेकर दिव्यागों ने अपनी लंबित मागों को लेकर अपंग विकाश महामंडल के अध्यक्ष अशोक भोईर के नेतृत्व में भिवंडी मनपा मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन से हजारों महिला पुरूष दिव्यांगो ने भाग लिया।
सन २०१७–२०१८ अर्थ संकल्प बजट के दौरान २ करोड़ ५० लाख रुपये की तरतूद होते हुए २० लाख ६० हजार रूपये खर्च करके १ करौड़ ८४ लाख रुपये रख कर दिव्यांगो पर अन्याय किया जारहा है। खर्च मर्यादा ५ लाख रुपये की है। उसे वचत गट के लिए १० लाख रुपए की की करने की मांग की जा रही है। और २०१७ व २०१८ की दिव्यांग निधि तुरंत वितरित किया जाये। दिव्यांग निधि २ व
लाख किया जाए। दिव्यांगो को स्टल के लिए तुरंत इजाजत दी जाये। दिव्यांग विवाह निधि १ लाख रुपये की जाये। दिव्यांगो कै खेल निधि को २५ हजार से १ लाख रुपये की जये तथा दिव्यांगो के लिए घर कुल योजना लागू किया जाये। दिव्यांगो को कृत्रीम अवयव (DBT) की तरफ से दिया जाए। सल्ला समुदेशन केंद्र शुरु किया जाये। आदि मांगों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौप आ गया।



