आपरेशन सिंदूर’भारतीय जवानों के सम्मान में २१ मार्च को तिरंगा यात्रा में सभी देश भक्त शामिल हों – दयानंद चोरघे

Operation Sindoor' All patriots should join the Tiranga Yatra on 21st March in honour of Indian soldiers - Dayanand Chorghe


हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी-आपरेशन सिंदूर के तहत अपनी वीर गौरव गाथा की अमिट पटकथा लिखने वाले भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल पूरे महाराष्ट्र में तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है।इसके अलावां आतंकवादी हमले में हुए शहीद वीर जवानों को ध्दाजलली तथा निर्दोश नागरिकों पर कायरता पुर्ण हमले की निंदा करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित की गई है। ठाणे जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष दयानंद चोरघे के अगुआई में अंबर नाथ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा रसाल पाटील और बदलापुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजय जाधव के नेतृत्व में जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।इस तिरंगा यात्रा का आयोजन भारत के पुर्व प्रधान मंत्री स्व, राजीव गांधी के पुण्य तिथि पर २१ मार्च प्रात: १० बजे अंबर नाथ (पश्चिम) निकाली जायेगी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के ठाणे जिला ग्रामीण अध्यक्ष दयानंद चोरघे ने सभी देश भक्तों से अपील की है कि भारी संख्या लोग उपस्थित होकर इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाकर वीर जवानों के हर कदम का स्वागत करें और साथ ही सह ईद हुए बीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करें। साथ ही आतंकियों व्दारा निर्दोश लोगों के हत्यारों की निंदा करते हुए आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिये सरकार को अवगत करायें। दयानंद चोरघे ने कहा की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सदैव राष्ट्र के हित में सदैव काम किया है। वर्तमान सरकार के समर्थन में आतंकवाद पर कार्यवाई और पाकिस्तान के खिलाफ युध्द जैसे हालात पर कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने वर्तमान सरकार को पुर्ण समर्थन देकर अवगत करराया है। कि कांग्रेस का हर सिपाही सरकार के साथ है। ‘आपरेशन सिंदूर’भारतीय जवानों की एतिहासिक सफलता कका गुणगांन आज पूरा विश्व कर रहा है। भारतीय सेना के समर्थन में २१ मार्च को आयोजित इस रैली में सभी देश भक्त शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और वीर जवानों के हौसले को बढा़एं। “जय हिद की सेना”।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button