आजमगढ़:नकाब पोश बदमाशों ने चाकू के दम पर आभुषण व नकदी उठा ले गए
Azamgarh: Masked miscreants stole jewelery and cash at knifepoint

रिपोर्ट:जितेंद्र शुक्ला
माहुल/आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में नकाब पोश तीन बदमाशों ने घर में घुसकर गृहस्वामी के छोटे भाई के गर्दन पर चाकू रख कर सोमवार आधी रात को घर में रखा आभूषण व नकदी लुट लें गये शोर मचाने पर जान मारने की धमकी देते हुए निकल गए। मामला माहुल चौकी अंतर्गत तकिया गुलाम अली शाह का है पीड़ित कृष्णा गुप्ता पुत्र रामधनी के द्वारा अहरौला थाना में मंगलवार को तहरीर दी है कि सोमवार रात लगभग एक बजे के आसपास छत के कमरे में तीन नकाबपोश कमरे में पहुंच गए मेरा हाथ पैर पकड़ लिए चाकू गर्दन पर रख कर घर में रखा बक्से का ताला तोड दिए उसमें रखा मंगलसूत्र,दो जोड़ा कर्णफूल,पायल, अन्य आभूषण व नकदी तीन हजार रुपए उठा ले गये शोर मचाने पर जान मारने की धमकी देते गए। शोर मचाने पर आस पास के लोग आ गये। बड़े भाई राजेश गुप्ता के द्वारा 112 व माहुल चौकी इंचार्ज को सूचना दी गई पीड़ित का मौके पर 112 व माहुल चौकी इंचार्ज सुधीर सिंह भी पहुंचे थे आरोप है की अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं कि गई। दोपहर बाद पीड़ित कृष्णा गुप्ता ने अहरौला थाने पर पहुंच कर तीन नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
अहरौला थाना के प्रभारी इंचार्ज कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की पुलिस जांच कर रही है।।



