अखण्ड ब्राह्मण महासभा की महिला प्रकोष्ठ द्वारा मासिक भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन

झांसी! अखण्ड ब्राह्मण महासभा की महिला प्रकोष्ठ ने मासिक भजन-कीर्तन की एक नई और आध्यात्मिक पहल का सफलतापूर्वक आयोजन किया है. इस पहल के तहत, अब हर महीने किसी न किसी महिला पदाधिकारी के निवास पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिससे धार्मिक और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा मिलेगा.

इस पुनीत कार्य की शुरुआत पिछले महीने हुई थी और इसी क्रम में, इस माह का आयोजन भी अत्यंत सफल रहा. इस अवसर पर अखण्ड ब्राह्मण महासभा की अनेक महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं, एवं संगठन प्रमुख पं मंजुल पुरोहित एवं मण्डल संयोजक पं मनीष दुबे उपस्तिथ रहे।। पिंकी बोहरे के द्वारा हनुमान मंदिर पर भजन कीर्तन किए गए l
जिनमें रंजना तिवारी, निशा शर्मा, करुणा पुरोहित, विमला, आभा गोस्वामी, प्रभा बोहरे, पूर्णिमा बोहरे, अंजू दुबे, विनीता उपाध्याय, दीपा तिवारी, मंजु शर्मा, अर्चना मिश्रा, अंजू शर्मा, पूजा तिवारी, सरोज दीक्षित, गीता दुबे, राजकुमारी त्रिपाठी, अन्नू दुबे, पूजा शर्मा, कविता मिश्रा, पिंकी बोहरे, चंद्रकली दुबे, ऊषा गोस्वामी, वर्षा खेबरिया सहित कई अन्य महिला सदस्य भी शामिल थीं.
यह आयोजन धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ महिला पदाधिकारियों के बीच एकजुटता और सौहार्द बढ़ाने में भी सहायक होगा. अखण्ड ब्राह्मण महासभा की महिला प्रकोष्ठ का यह कदम निश्चित रूप से सराहनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button