अंतराष्ट्रीय बालश्रम निषेध दिवस पर आयोजित किया गया कार्यशाला 

बालश्रम की रोकथाम और उनकी समस्याओं आदि पर की गई चर्चा 

 

भदोही। श्रम विभाग, मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व न्याय नेटवर्क द्वारा शनिवार को सयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय बालश्रम निषेध दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष बाल कल्याण समिति पीसी उपाध्याय ने बालश्रम की समस्या एवं निराकरण के लिए विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखीं।

इस दौरान श्री उपाध्याय ने इसके रोकथाम के लिए सभी को प्रयास करने पर बल दिया। प्रभारी सहायक श्रम आयुक्त जेपी सिंह ने बालश्रम की समस्याओं पर प्रकाश डाला। अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तरुणिमा पांडेय विधिक सलाहकार संजय दुबे ने विधिक जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। जिला निगरानी समिति के सदस्य हरिलाल पाल ने समय-समय पर ऐसे संगोष्ठी व कार्यशाला का आयोजन कराने पर जोर दिया। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर न्याय नेटवर्क मनोज पाल इस कार्यशाला के आयोजन की प्रसंशा की। चाइल्डलाइन प्रभारी भदोही सोनी चौरसिया व ईंट भट्टा संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि भट्टा पर जो भी मजदूर काम करने के लिए आते हैं। उनके बच्चों शिक्षा से जोड़े और नजदीकी सरकारी विद्यालय में उनका नामांकन कराएं। ताकि बालश्रम का खतरा खत्म हो जाए। जिला बंधुआ निगरानी समिति के सदस्य श्री बृजेश कुमार बनवासी ने कहा कि बनवासी बस्तियों में बनवासी समाज के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ईंट भट्टा पर बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराएं जाने की मांग की गई।

इस मौके पर अजय कुमार यादव, वीरेंद्र यादव, दीपक, रामविलास, सीमा सिंह, दीपक सोनकर, रविंद्र कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें। संचालन इंद्रजीत कुमार तिवारी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button