आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने मनोज मिश्रा। जबकि दुर्गेश मिश्रा जिला अध्यक्ष आजमगढ़ को पूर्वांचल प्रभारी बनाया गया
Manoj Mishra became the national vice president of the Ideal Journalist Organization. While Durgesh Mishra, district president of Azamgarh was made the Purvanchal in-charge
आजमगढ़/मुंबई
आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तरीय पदाधिकारीयों में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष गुजरात मनोज मिश्रा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। जबकि जिला अध्यक्ष आजमगढ़ दुर्गेश मिश्रा को अपने पद के साथ-साथ पूर्वांचल प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। महाराष्ट्र कार्यकारिणी में भी पुणे जिले के पत्रकार सुरेश पाटू को प्रदेश प्रवक्ता महाराष्ट्र तथा पत्रकार अब्दुल राजिक निवासी अमरावती महाराष्ट्र को प्रदेश सचिव महाराष्ट्र के पद पर मनोनीत किया गया है। राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ पत्रकार मनोहर लाल शर्मा की नियुक्ति की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने इस आशय की जानकारी देते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों की नियुक्ति पत्र जारी करते हुए यह कहां की संगठन में कार्य करने वाले सभी पदाधिकारीयों को उनकी सक्रियता के हिसाब से पद निर्धारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी पदाधिकारीयों से पत्रकारों के हितों एवं पत्रकारों के लिए कार्य करने के लिए कहा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आज़मी, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित, केंद्रीय संयुक्त प्रभारी कमलाकांत शुक्ला, केन्द्रीय संयुक्त सचिव जमुना चव्हाण, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आफताब आलम, राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल, केंद्रीय संपर्क प्रमुख लक्ष्मण आबा सूर्यवंशी, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश डॉक्टर रामजी प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र संजय राय, राष्ट्रीय सचिव रशीद खान पठान से विचार विमर्श करने के उपरांत यह नियुक्तियां की गई है। आगे भी संगठन को मजबूत बनाने हेतु तथा पत्रकारों के हित में किस प्रकार से मजबूती के साथ कार्य किया जाए इस संबंध में विचार विमर्श करते हुए पदाधिकारीयों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया जाता रहेगा।