नई दिल्ली स्लीपर वंदेभारत ट्रेन के उद्घाटन समारोह के चलते बनारस स्टेशन के कुछ ट्रेनों के प्लेटफार्म में बदलाव 

Due to the inauguration ceremony of New Delhi Sleeper Vande Bharat train, platform of some trains at Banaras station has been changed.

ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव

MauNews:मऊ। वाराणसी। वाराणसी रेल मण्डल के बनारस (मडुआडीह) स्टेशन से शनिवार 31अक्टूबर को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के द्वारा स्लीपर वंदेभारत ट्रेन एवं मेमू ट्रेनो के शुभारम्भ करने के चलते कुछ ट्रेनों के प्लेटफार्म में अस्थाई रूप से बदलाव किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी मंडल उमेश गुप्ता ने बताया कि 30 अक्टूबर को ट्रेन 12559 शिवगंगा ट्रेन प्लेटफार्म नम्बर 8 की जगह प्लेटफार्म नंबर 7 से, ट्रेन 12581बनारस नई दिल्ली सुपर फास्ट प्लेटफार्म नंबर 8की जगह प्लेटफार्म नंबर 6 से, ट्रेन 22586गांधी नगर कैपिटल सुपरफास्ट ट्रेनप्लेटफार्म नंबर 8की जगह प्लेटफार्म नंबर 6 से, ट्रेन 15103गोरखपुर बनारस इंटरसिटी ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 6 की जगह प्लेटफार्म नंबर 1से आगमन/प्रस्थान होगा।

31अक्टूबर शनिवार को ट्रेन 22535 रामेश्वरम बनारस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 8 की जगह 3 से, ट्रेन 26506 खजुराहो वंदे भारत ट्रेन प्लेटफार्म 8 की जगह प्लेटफार्म 3 से, ट्रेन 12560शिवगंगा एक्सप्रेस प्लेटफार्म 8 की जगह 5 से, ट्रेन 12582 नई दिल्ली बनारस सुपरफास्ट प्लेटफार्म 8 की जगह 5से, तथाट्रेन 20176आगरा कैंट बनारस एवं ट्रेन 20175 बनारस आगरा कैंट ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 8 की जगह प्लेटफार्म नंबर 1से आगमन/प्रस्थान करेगी। बताया कि सम्बन्धित ट्रेनों की जानकारी NTES अथवा स्टेशन पर लगे सूचना पट्ट से भी प्राप्त कर ले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button