आजमगढ़ में अवैध पटाखों के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा,आरोपी की तलाश में दो टीमें गठित:ईश्वर लाल गुर्जर

अवैध पटाखों के भण्डारण के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर के कुशल निर्देशन एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में 323 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद

आजमगढ़:सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर के कुशल निर्देशन, सतर्कता एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में थाना मुबारकपुर पुलिस ने अवैध पटाखों के भण्डारण के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है। आगामी त्योहारों के मद्देनजर आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत किराये के मकान में अवैध रूप से भण्डारित लगभग 02 लाख रुपये कीमत के कुल 323 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए। ईश्वर लाल गुर्जर के कुशल नेतृत्व एवं अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की कार्यशैली के परिणामस्वरूप मुबारकपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों के बड़े जखीरे का पर्दाफाश किया। यह कार्रवाई पुलिस की सजगता, सक्रियता और जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का सराहनीय उदाहरण है।इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है।सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर के कुशल निर्देशन में की गई यह प्रभावी कार्रवाई सराहनीय है। त्योहारों के दौरान किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आजमगढ़ पुलिस की तत्परता प्रशंसनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button