आजमगढ़:पवित्र श्रावण मास के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं द्वारा बाबा भोलेनाथ का श्रद्धा के साथ किया गया पूजन अर्चन
Azamgarh: On the first Monday of the holy month of Shravan, devotees worshipped Baba Bholenath with devotion

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना अंतर्गत चांदपुर पटवध स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की पूजन-अर्चन के लिए भीड़भाड़ लगी रही श्रद्धालु भक्तगण बाबा भोलेनाथ को विल्वपत्र, भांग, धतूर ,अबीर, गुलाल के साथ शिवलिंग पर जल चढ़ाकर अपने सुखमय जीवन की कामना करते नजर आए। ऐसी मान्यता है कि श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित है और इस मास के पहले सोमवार का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव की पूजन अर्चन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। उसी कड़ी में जैगहां बाजार स्थित शिव मंदिर तथा पटवध कौतुक शिव मंदिर, श्रीनगर (सियरहां) राधा कृष्ण शिव मंदिर तथा अंवती पहलवान पुर शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर परिसर को माला फुल तथा लाइट से सजाया गया था। सभी मंदिर परिसरों में महिला श्रद्धालुओं की ज्यादा संख्या देखने को मिली। बोल बम कांवरिया संघ वालों ने भी आकर श्रद्धापूर्वक भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बिलरियागंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस बल चक्रमण करता रहा।



