आजमगढ़:सांप के काटने से 18 वर्षीय बालिका की मौत

Azamgarh: 18-year-old girl dies due to snake bite

नरसिंह पवई, आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में सांप के काटने से एक 18 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, कादीपुर गांव निवासी विनोद मौर्य की 18 वर्षीय पुत्री सृष्टि सोमवार की शाम करीब आठ बजे किसी काम से घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान घर के सामने ही एक सांप ने उसके हाथ में काट लिया। सृष्टि ने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को दी।परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रातभर उसका इलाज चला। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बुधवार की सुबह डॉक्टरों ने सृष्टि को मृत घोषित कर दिया।सृष्टि की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि मृतका चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके परिवार में एक भाई और तीन बहनें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button