पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा के लिए धाराशिव में संगठन सक्रिय,जिला इकाई का गठन, प्रदीप कांबले बने अध्यक्ष
धाराशिव में पत्रकारों की आवाज़ बनेगा 'आइडियल पत्रकार संगठना '
मुंबई महाराष्ट्र। आइडियल पत्रकार संगठन जिला इकाई धाराशिव महाराष्ट्र का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप कांबले ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिला इकाई धारा शिव का गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदीप कांबले जिला अध्यक्ष, पिराजी भीमा सालुंखे जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है वही संजय साहेबराव चव्हाण को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया। दस्तगीर शेख जिला कार्य समिति सदस्य होंगे जबकि उनके साथ दिगंबर साबले को भी जिला कार्य समिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष प्रदीप कांबले ने बताया कि संगठन का जिले के सभी तालुकाओं में विस्तार किया जा रहा है। पत्रकारों के सम्मान स्वाभिमान एवं उनकी सुरक्षा हेतु हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। हमारा आइडियल पत्रकार संगठन देश के कोने-कोने में पत्रकारों के लिए उनके सम्मान के लिए मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। आइडियल पत्रकार संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीयों द्वारा धाराशिव के पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।