भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का जबलपुर में भव्य स्वागत,रैली में उमड़ा भाजपा समर्थकों का जनसैलाब
Jabalpur: BJP state president Hemant Khandelwal arrived in Jabalpur today. Mr Khandelwal was given a grand welcome at Andhmuk bypass crossing. From here the state president reached Manas Bhawan in the form of a rally in a vehicle. On this occasion, Public Works Minister Rakesh Singh,

जबलपुर:भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज जबलपुर आगमन हुआ। अंधमूक बायपास चौराहा पर श्री खंडेलवाल का भव्य स्वागत किया गया। यहां से प्रदेश अध्यक्ष वाहन में बैठकर रैली के रुप में मानसभवन पहुंचे। इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक, सांसद आशीष दुबे सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का काफिला अंधमूक बायपास से धनवंतरी नगर चौराहे से होता हुआ पिसनहारी की मढिय़ा, त्रिपुरी चौक, सूपाताल, शारदा चौक, एलआईसी, मदन महल चौक, नागपाल गार्डन, आदि शंकराचार्य चौक, छोटी लाइन फाटक से शास्त्री ब्रिज, तीन पत्ती चौक होते हुए मानस भवन पहुंचा
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



