Azamgarh news:3 दिसंबर से 8 दिसंबर तक 6:30 घंटे बाधित रहेगी मुहम्मदपुर उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति

सुपर फास्ट टाइम्स से आफताब आलम की रिपोर्ट
आजमगढ़:आजमगढ़ जिले के ब्लॉक मुहम्मदपुर क्षेत्र के मुहम्मदपुर विद्युत उपकेंद्र से विद्युत सप्लाई होने उप केंद्र के सभी फीडर की बिजली रविवार 3 दिसंबर से 8 दिसंबर तक दिन में 11 से शाम 5:30 बजे तक रिकंडक्टरिंग (पुराने बिजली तारों को बदलने) का कार्य होने के चलते सप्लाई छः घंटे बाधित रहेगी। यह जानकारी मुहम्मदपुर एसडीओ सुधीर मल बिसेन ने दी। उन्होंने बताया कि रविवार 3 तारीख से 8 दिसंबर तक 33 केवीए मेंहनगर से मुहम्मदपुर आने वाली लाइट के कंडक्टर बदले जाने हैं, 3 तारीख से 8 दिसंबर तक बदले जाएंगे जिसके कारण दिन में बिजली आपूर्ति दिन में 11:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक तक बाधित रहेगी। कार्य पूरा होते ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति बहाल की जायेगी।



