Azamgarh news:प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में बवाल,अस्पताल सील
Chaos in the hospital after the death of a pregnant woman, hospital sealed, panic among hospital operators in the area, police used force to send the body for post-mortem, family members accused the police of lathi charge.

माहुल (आजमगढ़)। फूलपुर तहसील क्षेत्र के रसूलपुर माहुल स्थित शाहनाज मेमोरियल अस्पताल में एक प्रसूता की मौत के बाद गुरुवार देर रात तक जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गलत ब्लड चढ़ाने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं । सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया, जबकि पुलिस देर रात तक लोगों को शांत कराने में जुटी रही । रात में कई थानों की पुलिस पहुँच गयी । मामला बिगड़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए जबर्दस्ती शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वही परिजनों के द्वारा लाठीचार्ज किये जाने का पुलिस पर आरोप भी लगा रहे हैं । अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज होने के बाद माहुल क्षेत्र के अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है ।
पवई थाना क्षेत्र के नाटी गांव निवासी ओमकार मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी करिश्मा मौर्य 23 वर्ष को 15 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर शाहनाज मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए डिलीवरी कराई और खून की जरूरत बताते हुए परिजनों से ब्लड की व्यवस्था करने को कहा।पति का आरोप है कि अस्पताल में उनकी पत्नी को गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ा दिया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रशासन ने एम्बुलेंस से उसे फूलपुर के एक निजी अस्पताल भेज दिया। परिजनों का कहना है कि वहां के चिकित्सकों ने बताया कि गलत ब्लड चढ़ाने के कारण ही मरीज की स्थिति गंभीर हुई। इलाज के दौरान प्रसूता की मौत हो गई।
7 महीने की प्रेग्नेंसी में भी एक्शन करती रहीं दीपिका पादुकोण
मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण रसूलपुर माहुल स्थित शाहनाज मेमोरियल अस्पताल पहुंच गए और वहां पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई, अस्पताल पर बुलडोजर चलाने और जिम्मेदार डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने यह भी कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे।मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी सीएमओ अलेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और प्राथमिक जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया। वहीं, अहरौला पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करती रही । रात में कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई । मामला बिगड़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए जबर्दस्ती शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वही अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज होने के बाद माहुल क्षेत्र के अस्पताल संचालन में खलबली मच गयी है । अहरौला थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । मामले में जांच और विधिक कार्रवाई की जा रही है।



