आजमगढ़:दहेज हत्या में फरार आरोपी गिरफ्तार

Azamgarh news:absconding accused in dowry murder case arrested

आजमगढ़: बरदह थाने की पुलिस ने  बरदह थाने की पुलिस ने  दहेज हत्या में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।अवगत कराना है कि दिनांक 01.08.25 को वादिनी मुकदमा सुनीता w/o सुधीर नि0 गुमाडीह थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि मैं अपनी बेटी कुमकुम की शादी पंकज s/0 श्यामा सरोज के साथ हिन्दू रीति रिवाजो से की थी । मैने अपनी बेटी को गाडी, 5 लाख रुपये व अन्य सामान देकर विदा कर दिया लेकिन शादी के कुछ साल बाद पंकज मेरी बेटी को दहेज कम लाने को लेकर गाली-गलौज, मारता-पीटता था, जान से मारने की धमकी देता था, दहेज को लेकर प्रताड़ित करता था तो मेरी बेटी ने बताया तो मैं अपनी छोटी बेटी कनक ,अनुराग,अवनीश के साथ दिनांक 29/07/25 को अपनी बेटी के ससुराल सिसरेड़ी गयी । मैने अपने दामाद से कहा कि मेरी बेटी को विदा कर दीजिए तो मेरे दामाद पंकज, पंकज के दोस्त मुन्ना,नखडू(प्रधान),अरविन्द सरोज ये लोग मिलकर हम लोगों को मारने-पीटने लगे और कहे कि तुम लोग यहां से भाग जाओ नही तो जान से मार देंगे, मेरी बेटी कुमकुम को जान से मारने की धमकी देने लगे । मेरी बेटी को बिदा नही किये । दिनांक 30/07/25 को दहेज के लिए प्रताड़ित करके मेरे दामाद पंकज,मुन्ना,नखडू(प्रधान) अरविन्द सरोज प्रताड़ित करने लगे । पूर्व से ही ये लोग मेरी बेटी को मिलकर प्रताड़ित करते थे । दिनांक 30/07/25 को मेरी बेटी कुमकुम मर गयी, उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 231/25 धारा 108/85/115(2)/352/351(3) BNS व 3/4 DP ACT बनाम पंकज सरोज आदि पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–*
दिनांक 02.08.25 को उ0नि0 पुनीत कुमार श्रीवास्तव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त पंकज सरोज पुत्र श्यामा सरोज उम्र 34 वर्ष ग्राम सिसरेडी थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को बेसो नदी पर बने पुल ग्राम सरायमोहन से समय 10.00 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button