आजमगढ़:बिजली बिल जमा कराने के नाम पे हजारों की ठगी । जेई बन के वसूला बिजली बिल का पैसा
Azamgarh news:Thousands of rupees were swindled in the name of paying the electricity bill. Money was collected by posing as a JE

रिपोर्ट:सुमित उपाध्याय
अहरौला/आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के युधिष्ठिर पट्टी गांव निवासी मोनू प्रजापति ने अहरौला थाने पर बीती 26 तारीख को तहरीर दी जिसमे उन्होंने बताया की आशीष कुमार पुत्र चंदू ग्राम चकबुढ़ान थाना निजामबाद जनपद आजमगढ़ निवासी ने हमसे बिजली बिल जमा करने के नाम पर 31000 ले लिया है लेकिन मेरा बिजली बिल अभी तक नहीं जमा हुआ है प्रार्थी ने बताया की आशीष ने खुद को जेई बताया था । मोनू ने कहा की मैने ऑनलाइन के माध्यम से फोन पे नंबर 8188 922782 पर 31000 ऑनलाइन ट्रांसफर किया इसके बाद मैं फिर₹2000 नगद दिए लेकिन मेरा बिजली बिल अभी भी 25000 रुपए है और मेरा मंथली बिजली का बिल भी अब 4000 रुपए आ रहा है । मैं जब अपना पैसा मांगने के लिए फोन करता हूं तो आज कल कह के टाल देते हैं या फिर फोन ही नहीं उठाते हैं । प्रार्थी ने कहा कि मैं 26 तारीख को अहरौला थाने पर लिखित सूचना दी थी लेकिन उसके बाद भी अभी तक मेरे घर पर कोई नहीं पहुंचा है । और ना हो आशीष के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है । क्षेत्राधिकारी बुढनपुर अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं है मैं पता करता हु अगर ऐसा कोई मामला है तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी ।



