आजमगढ़:घाघरा नदी के नारा में डूबने से 53 वर्षीय अधेड़ की मौत

Azamgarh news:A 53-year-old man died after drowning in the river Ghaghra

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना अंतर्गत हैदराबाद गांव में सोमवार को एक दुखद हादसा हो गया जिसमें 53 वर्षीय जोगिंद्र गुप्ता पुत्र स्व. चिनगी गुप्ता की घाघरा नदी के नारा में डूबने से मौत हो गई। मृतक के भतीजे दीपू गुप्ता ने बताया कि सोमवार दोपहर लगभग 12:30 बजे जोगिंद्र घर से करीब 400 मीटर दूर नदी के किनारे शौच करने गए थे। शौच के बाद पानी छूने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में गिर गए।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, आसपास मौजूद लोगों ने शव को निकालने का प्रयास किया और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। जोगिंद्र गुप्ता फेरी का कार्य करते थे। मृतक तीन पुत्र एक पुत्री का पिता था इस घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची रौनापार थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button