Azamgarh :किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादिनी ने थाना दीदारगंज पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी 1.सिद्धान्त पुत्र सूर्यभान 2. आकाश पुत्र घनश्याम निवासीगण ग्राम आमगांव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ द्वारा वादिनी की पुत्री को बहलाफुसलाकर भगा ले गये, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 224/25 धारा 137(2) BNS बनाम 1.सिद्धान्त पुत्र सूर्यभान 2. आकाश पुत्र घनश्याम निवासीगण ग्राम आमगांव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ पंजीकृत कराये थे । विवेचना के दौरान धारा 65(1) बीएनएस व 5एम/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी थी जिसमें अभियुक्त उपरोक्त फरार चल रहा था।
आज मंगलवार को उ0नि0 सुदेश सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सिध्दान्त पुत्र सूर्यभान निवासी ग्राम आमगांब थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ , फुलेश बाजार से समय करीब 09.35 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button