मऊ:शाहपुर गांव पहुंच कर एसडीएम ने दुबारा सीमांकन को लेकर किया निरीक्षण
Mau: SDM reached Shahpur village and inspected the demarcation again.
ब्यूरोप्रमुखमऊ, अशोक श्रीवास्तव
MauNews:घोसी।मऊ। एसडीएम न्यायालय में धारा 24 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 के तहत विचाराधीन वाद मनोरमा देवी आदि बनाम ग्राम सभा के वाद के निस्तारण को लेकर ग्राम शाहपुर पहुंच कर सम्बन्धित भूमि का दुबारा सीमांकन को लेकर एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया। एवं राजस्व टीम के साथ सम्बन्धित पक्षों से वस्तुस्थिति जानी।
शाहपुर गांव निवासी मनोरमा देवी ने सीमांकन को लेकर धारा 24के तहत एक वाद दाखिल किया था। जिसमें राजस्व टीम द्वारा सीमांकन किया गया था। जिसको लेकर मनोरमा देवी ने आयुक्त आजमगढ़ में अपील किया था। जिसको लेकर आयुक्त के आदेश पर एसडीएम ने दोनों पक्षों की उपस्थिति में शाहपुर गांव पहुंच कर विवादित स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पक्षों की दलीलों को सुना और मौके की भौगोलिक स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अदालत ने पत्रावली को अग्रिम आदेश के लिए सुरक्षित रख लिया है।एसडीएम अशोककुमारसिंह ने बताया कि उच्चाधिकारि के आदेशानुसार यह कार्यवाही हो रही है। ताकि जल्द न्यायोचित कार्यवाही हो।



