Mau news:एसडीएम की अध्यक्षता में घोसी विधानसभा के वलनरेबल एवं क्रिटिकल बूथों को चिन्हित करने को लेकर हुई बैठक।तीनों थानों के प्रभारी निरीक्षक रहे उपस्थित
Mau News: A meeting was held under the chairmanship of the SDM to identify vulnerable and critical booths in the Ghosi Assembly constituency. Inspectors-in-charge of all three police stations were present.
ब्यूरोप्रमुखमऊ, अशोक श्रीवास्तव
MauNews:घोसी। मऊ। घोसी तहसील में एसडीएम कार्यालय में एसडीएम अशोककुमारसिंह की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर घोसी, कोपागंज एवं सरायलखंसी थानों के प्रभारी निरीक्षको की बैठक में वलेनरेबल एवं क्रिटिकल बूथों की स्थिति जानने एवं चिन्हित करने को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया। एसडीएम ने कहा कि अगली बैठक में चिन्हीकरण कर लिया जाए।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग के निर्देशानुसार एसडीएम अशोककुमारसिंह ने बैठक में उपस्थित घोसी, कोपागंज एवं सरायलखंसी थानों के एसएचओ को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूर्व में चिन्हित वलेनरेबल एवं क्रिटिकल बूथों को देख ले कि उनकी वर्तमान स्थिति क्या है। यह भी देखे की किस कारण उनको इन काटेगरी में रखा गया था। चुनाव के समय या तुरंत बाद में हिंसा हुई हो, बूथ कैपचरिंग आदि हुई है तो उनको वलेनरेबल श्रेणी में चिन्हित किया जाय। जिन बूथों पर 90प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ हो और एक ही प्रत्याशी को बहुत वोट मिले हो या जिन बूथों पर 10प्रतिशत से कम मतदान हुआ हो, जहा सिफ्टेड, अनुपस्थिति, मृत आदि मतदाताओं की संख्या अधिक हो तो उनको क्रिटिकल श्रेणी में चिन्हित किया जाय। निर्देशित किया कि अगली बैठक में उक्त जानकारी लेकर उपस्थित रहे। जिससे वलेनरेबल एवं क्रिटिकल बूथों का चिह्नित किया जा सके। इस अवसर पर कोतवाल घोसी रविन्द्र नाथ राय, एसएचओ कोपागंज राकेश रोहन सिंह,सरायलखंसी राकेश कुमार सिंह, वीआरसी रवि मौर्या, वीआरसी शकील अहमद आदि उपस्थित रहे।



