आजमगढ़: ईंट रखने के विवाद में किशोर पर हमला, दाँत से काटकर किया लहूलुहान

मुहम्मदपुर,आजमगढ़।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के वज़ीरमलपुर गाँव में ईंट को रखने में दो पक्षो में विवाद हो गया,जिसमें एक महिला क़े घर पर चढ़कर कुछ दबंग लोगो नें मार पीट किया और महिला के नाबालिग पुत्र की पीठ पर कई स्थानों पर दाँत से काट कर लहूलुहान कर दिया।बताया जाता है कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के वजीरमलपुर गांव निवासी राधिका पत्नी अखिलेश यादव ने गंभीरपुर थाना पर तहरीर दिया कि पड़ोस में रहने वाले अजीत यादव पुत्र राम अधार यादव व उनके गांव के अर्जुन पुत्र राम दरश निवासी वज़ीरमलपुर थाना गंभीरपुर आये दिन घर पर आकर झगड़ा करते है । 15 अगस्त कि शाम को उक्त दबंग लोग घर पर आ गए व गाली गलौज करने लगे मेरे बेटे अवनीश ने जब मना किया तो उसे मारने पीटने लगे और बेटे अवनीश को मारते पीटते हुए पटक कर पीठ पर कई स्थानों पर,पीठ पर दाँत से काट लिए।बताया जाता है कि ईंट को रखने व हटाने में शुक्रवार को दिन में विवाद हुआ था, जिससे खिन्न होकर अजीत पुत्र राम अधार अपने साथी अर्जुन पुत्र राम दरश के साथ शुक्रवार की रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे घर पर चढ़कर मारपीट किये अवनीश को दाँत से पीठ में काटकर लहुलुहान कर दिए जिससे वह ज़मीन पर गिर पड़ा। अपने भाई को लहुलुहान देख पुत्री आँचल बीच बचाव करने आई तो उसको भी दबंगों ने मारा पीटा तथा कपड़े फाड़ दिए। इस संबंध में राधिका ने बताया कि इससे पहले अजीत मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी दे चुका है। मेरा बेटा अमजद अली इंटर कालेज मुहम्मदपुर पढ़ने जाता है, अजीत कहता है कि अवनीश को जान से मार कर मंगई नदी में फेंकवा दूँगा। अजीत के इस तरह की दबंगई से पूरा परिवार डरा शहमा है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने जाँच करवाकर आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button