हमें सत्यमेव जयते के नारे पर आगे बढ़ना है
जमुना चव्हाण केंद्रीय संयुक्त सचिव आइडियल पत्रकार संघटन

करजत /महाराष्ट्र। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आइडियल पत्रकार संघटना की केंद्रीय संयुक्त सचिव जमुना चव्हाण ने मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि हमें भारत के राष्ट्रीय नारे सत्यमेव जयते के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कर्जत स्थित आरपीएफ कार्यालय पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए यह बात कही। आइडियल पत्रकार संगठन की केंद्रीय संयुक्त सचिव जमुना चव्हाण ने उपस्थित पुलिस कर्मियों के सामने अपने संबोधन में कहा
वतन पर मर मिटने का जज़्बा दिल में रखो, तिरंगे को ऊंचा रखो। आओ इस आज़ादी का जश्न मिलकर मनाएं, तिरंगे को दिल से अपनाएं। स्वतंत्रता दिवस 2025 मुबारक – चलो आज देशभक्ति के रंग में रंग जाएं। तिरंगे के तीन रंग – शौर्य, शांति और समर्पण – यही है हमारा भारत।
इस अवसर पर रायगड चे वादळ प्रभाकर गगावणे , महेद्रा अव्हाड तथा आर पी एफ कर्जत के सभी पुलिसकर्मी तथा अधिकारी मौजूद रहे।


