जौनपुर!शोकाकुल:विधायक लकी यादव की बहन कंचन यादव का निधन

Jaunpur! Grieving: MLA Lucky Yadav's sister Kanchan Yadav passes away

जौनपुर। जिले के लिए गहरा दुःखद समाचार सामने आया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय पारसनाथ यादव की पुत्री तथा मल्हनी के विधायक लकी यादव की बहन कंचन यादव का लखनऊ के एक अस्पताल में लम्बी बीमारी से संघर्ष करते हुए आज निधन हो गया।कंचन यादव के निधन की खबर मिलते ही पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ पड़ी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों के साथ-साथ आमजन ने भी इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button