Jabalpur news:रामलीला मैदान में मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान युवक के पास से लोडेड पिस्तौल बरामद

सघन चेकिंग में पुलिस की बड़ी कामयाबी, संदिग्ध युवक से पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद

जबलपुर के बेलबाग थाना अंतर्गत रामलीला मैदान में चल रही मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजन के दौरान अपनी घटनाओं से बचने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग और गस्त की जा रही थी। चेकिंग के दौरान रामलीला मैदान के पास खड़े एक संदिग्ध युवक को जब पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक लोडेड पिस्तौल बरामद की गई साथ ही पांच जिंदा कारतूस भी उसकी जेब से बरामद किए गए हैं थाना प्रभारी बेलबाग राजकुमार खटीक ने बताया कि पूछताछ में युवक ने अपना नाम फैज खान बताया है जो की अंधेर देव के पास का रहने वाला है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसे हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है वहीं अन्यथाओं से भी आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड मांगे गए हैं।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button