Azamgarh :चोरी के टूल्लू पम्प के साथ चोर गिरफ्तार

चोरी के टूल्लू पम्प के साथ चोर गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरदह थाना अंतर्गत ग्राम राजेपुर निवासी राजेन्द्र पान्डेय पुत्र शखंठा पाण्डेय द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि दिनांक 30.08.2025 को करीब 10.00 बजे मेरे दरवाजे पर हैण्ड पम्प में लगा टुल्लु पम्प किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया उक्त घटना के बारे में पता किया गया तो ज्ञात हुआ की मेरे ही गांव के विशाल दिक्षीत पुत्र मलन दिक्षित द्वारा किया गया है । जब मुझे पता तो चोरी की सूचना दे रहा हूँ । उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 266/2025 धारा 303(2) BNS बनाम विशाल दीक्षित उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
आज मंगलवार को उ0नि0 रितेश खरवार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विशाल दीक्षित पुत्र संतोष दीक्षित उर्फ मलन उम्र 24 वर्ष ग्राम राजेपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को अहिरौली टावर के पास से समय 07.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button