Azamgarh :दुसरे खाता में ट्रान्सफर हुआ रूपया आवेदक के खातें में कराया वापस

दुसरे खाता में ट्रान्सफर हुआ रूपया आवेदक के खातें में कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
चन्द्रकेश सिंह पुत्र श्री शिवकुमार सिंह निवासी ग्राम सतैनी थाना बरदह जिला आजमगढ़ द्वारा अपना 49,000 रु अपने खाता सं0 7121010XXXXX से खाता सं0 35940201XXXXXX मे पैसा ट्रांसफर किया जा रहा था लेकिन गलती से खाता सं0 35940201XXXXXX मे ट्रांसफर कर दिया गया । जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नं0 1930/https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत पंजीकृत करायी गयी थी, जिसका Ack No. 331082XXXXX है। साइबर हेल्प डेस्क थाना बरदह द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से आवेदक का 49000/- रूपया आवेदक के बैंक खाता में वापस करा दिया गया है।
साइबर अपराध के रोकथाम के दृष्टिगत थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के निर्देशन में थाना बरदह के साइबर हेल्प डेस्क द्वारा आवेदक चन्द्रकेश सिंह उपरोक्त के प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही करते हुए एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से आवेदक के खाते से स्थानान्तरित हुए रूपया 49000/- आवेदक के बैंक खाते मे वापस कराया गया । आवेदक द्वारा अपने रूपये वापस पाकर पुलिस को धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button