Azamgarh :बच्चों ने केक काटकर मनाया शिक्षक दिवस
बच्चों ने केक काटकर मनाया शिक्षक दिवस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
पूरे देश में आज शिक्षक दिवस की धूम रही इसी क्रम में सगड़ी तहसील अंतर्गत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बालिका हाई स्कूल कंजरा दिलशादपुर में बच्चों ने बड़े ही हर्षोल्लास व उत्साह के साथ भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति व द्वितीय राष्ट्रपति के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय में एक काटकर शिक्षकों का सम्मान करते हुए शिक्षक दिवस मनाया l
इस क्रम में सबसे पहले विद्यालय के सभी अध्यापक अध्यापिकाएं व बच्चों तथा प्रधानाचार्य ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला l
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव ने भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा सन 1962 में जब उनके शुभचिंतकों व छात्रों ने उनसे जन्मदिन मनाने को कहा तो उन्होंने कहा जन्मदिन पर शिक्षकों का सम्मान होना चाहिए और मेरा जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में ही मनाया जाए तभी से 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है l
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव प्रधानाचार्या रागिनी देवी उप प्रधानाचार्य अजय तिवारी प्रिंस यादव सुमित यादव अभिषेक शर्मा शिवनारायण चौहान मीना यादव रिंकू चौहान शिल्पा विश्वकर्मा अंजली यादव प्रीति व शालू भारती शाहिद सभी शिक्षक व विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित रहे l



