Azamgarh :पुलिस मुठभेड़ में जनसेवा केंद्रके दो लुटेरे घायल व तीन गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में जनसेवा केंद्रके दो लुटेरे घायल व तीन गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
शाह आलम पुत्र मुहम्मद हनीफ, ग्रा0 रोवांपार, पोस्ट दरियापुर, नेवादा, थाना मेंहनाजपुर, जनपद आजमगढ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि मेरा मेहनाजपुर बाजार मे पंजाब नेशनल बैंक का ग्राहक सेवा केन्द्र है, जिसे रात्रि 8.30 बजे बन्द करके मैं अपने घर जाते वक्त करीब रात्रि 9.00 बजे कूबा पी0जी0 कालेज गेट के पास पहुँचा था तो देखा कि सामने से दो लोग मेरी तरफ तेजी से बढ़ते हुए आ रहे हैं, जिनपर मुझे शंका हुई तो मै तुरन्त अपनी बाईक पीछे मोडते हुए भागने की कोशिश किया किन्तु बाईक बन्द हो गई इतने में दोनो अज्ञात लडके पीछे से मेरी बाईक पकड लिये और मेरा बैग छीनकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले । मेरे बैग मे Dell का छोटा लैपटाप, एक मोबाईल फोन और जनसेवा केन्द्र पर यूज होने वाली डिवाईस मशीन तथा कुछ पैसे नकद रखे थे। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 99/2025 धारा 304 बीएनएस बनाम 02 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में बरामदगी एवं साक्ष्य संकलन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 304 बीएनएस की घटोत्तरी करते हुए धारा 309(4)/317(2)/61(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी व अभियुक्तों
1.सतेन्द्र यादव उर्फ अमित यादव पुत्र सेचई यादव निवासी अवहदपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष(लूट में शामिल)
2.सतीश पुत्र रामजनम निवासी चिउटहरा थाना मेहाजपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 20 वर्ष(लूट में शामिल)
3.अभय रत्न पुत्र रामअनुज राम ग्राम विनैकी थाना मेहनाजपुर, आजमगढ़ उम्र करीब 18 वर्ष के रूप मे की गयी।(लूट में शामिल)
4. जयहिन्द यादव पुत्र संतलाल यादव निवासी खुम्हादेवरी थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 18 वर्ष(मुखबिरी में शामिल)
5. आशुतोष सिंह पुत्र भूरा सिंह निवासी नोनीपुर उर्फ नईकोट थाना मेहनाजपुर आजमगढ उम्र करीब 25 वर्ष(मुखबिरी में शामिल) का नाम प्रकाश में आया।
आज शुक्रवार को समय लगभग रात्रि 0.30 बजे थानाध्यक्ष मनीष पाल मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र में मामूर होकर तियरा मोड पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की दिनांक 01.09.2025 को शाह आलम (पंजाब नेशनल बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र ) के साथ लूट करने वाले बदमाश आज फिर किसी आपराधिक घटना को कारित करने के लिये दो मोटर साईकिल से 05 व्यक्ति बहुत तेजी से बाइक चलाते हुए तियरा मोड़ की तरफ आ रहे हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी कि सामने से दो मोटरसाइकिल आते हुए दिखाई दी, जिसमें से एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति बैठे थे जिन्हे रोकने का प्रयास किया गया तो नही रुके और आगे बढ गये तथा पीछे वाली मोटर साईकिल में दो व्यक्ति बैठे थे जिन्हे रोका गया तो हडबडाहट मे मोटर साईकिल से गिर गये गिरते ही दोनो व्यक्ति असलहा निकालकर हम पुलिस बल पर जान मारने की नियत से लक्ष्य कर फायर किये कि हम सभी पुलिस वालों को फायरिंग से बचने का कोई उपाय न देख आत्मरक्षार्थ हेतु फायरिंग की गयी जब दोनो बदमाश के तरफ से फायर आना बन्द हो गया और कराहने की आवाज आने लगी तो हम पुलिस वालो द्वारा सिखलाये तरीके से नजदीक जाकर देखा गया तो दो व्यक्ति जमीन पर गिरे दिखायी दिये । पकडे गये व्यक्तियो के पास एक – एक लोडेड देशी पिस्टल बरामद किया गया। घायल बदमाशो में में एक के दाहिने पैर में व दूसरे के बाये पैर मे गोली लगी है, जिन्हें उपचार हेतु सीएचसी मेहनाजपुर भेजा गया है व भागे हुए तीनों बदमाशों को पुलिस द्वारा चौहान के ट्यूबेल के सिहुकाअबीरपुर से गिरफ्तार किया गया।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
1.सतेन्द्र यादव उर्फ अमित यादव पुत्र सेचई यादव निवासी अवहदपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष(लूट में शामिल)
2.सतीश पुत्र रामजनम निवासी चिउटहरा थाना मेहाजपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 20 वर्ष(लूट में शामिल)
गिरफ्तार अभियुक्त
3.अभय रत्न पुत्र रामअनुज राम ग्राम विनैकी थाना मेहनाजपुर, आजमगढ़ उम्र करीब 18 वर्ष के रूप मे की गयी।(लूट में शामिल)
4. जयहिन्द यादव पुत्र संतलाल यादव निवासी खुम्हादेवरी थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 18 वर्ष(मुखबिरी में शामिल)
5. आशुतोष सिंह पुत्र भूरा सिंह निवासी नोनीपुर उर्फ नईकोट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 25 वर्ष(मुखबिरी में शामिल)
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्धि थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 100/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।घायल/गिरफ्तार अभियुक्त सतेन्द्र यादव उर्फ अमित यादव तथा सतीश द्वारा पूछताछ में बताया गया कि पूर्व में हम लोगों के साथी
आशुतोष सिंह पुत्र भूरा सिंह निवासी नोनीपुर उर्फ नईकोट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 25 वर्ष व जयहिन्द यादव पुत्र संतलाल यादव निवासी खुम्हादेवरी थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 18 वर्ष द्वारा आकर हम लोगों से बताया कि
शाह आलम पुत्र मुहम्मद हनीफ ग्रा0 रोवांपार पोस्ट दरियापुर नेवादा ,जनपद आजमगढ का मेहनाजपुर बाजार मे पंजाब नेशनल बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र है जो प्रति दिन काफी पैसा लेकर मोटर साईकिल से आता जाता है, जिसके साथ लूट करने से अधिक मात्रा में रुपया मिल सकता है। जिसके आधार पर हम दोनों व मेरे दोस्त अभय रत्न पुत्र रामअनुज राम ग्राम विनैकी थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 18 वर्ष द्वारा रेकी करके दिनांक 01.09.2025 को पंजाब नेशनल बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र से पैसा लेकर जा रहे शाह आलम का बैग छीनकर अंधेरे का फायद उठाकर भागे और थोडी दूर पर बाइक लेकर खडे अभय रत्न के साथ बाइक पर बैठकर भाग गये।



