Azamgarh :दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादिनी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 31.3.25 को सुबह लगभग 9 बजे विपक्षी आशीष सरोज पुत्र चन्द्रिका सरोज निवासी ग्राम पकडी खुर्द (टिकरी) थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ अपने सहयोगी आदित्य विश्वकर्मा पुत्र रामअवध विश्वकर्मा व रोहित सरोज पुत्र धर्मेन्द्र सरोज समस्त निवासीगण ग्राम पकडी खुर्द (टिकरी) थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ के सहयोग/मिलीभगत से वादिनी की नाबालिग लड़की उम्र लगभग 15 वर्ष को बहला फुसलाकर भगा ले गये व दुष्कर्म किया गया, के सम्बंध में थाना गम्भीरपुर पर मु.अ.सं. 85/2025 धारा 137(2),87,70(2) BNS व ¾(2) पाक्सों एक्ट बनाम बनाम 1. आशीष सरोज पुत्र चन्द्रिका सरोज थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ आदि 03 नफर पंजीकृत हुआ था। जिसमें अभियुक्त आशीष सरोज पुत्र चन्द्रिका सरोज वांछित चल रहा था। आज बुधवार को उ0नि0 चन्द्र प्रकाश कश्यप मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आशीष सरोज पुत्र चन्द्रिका सरोज ग्राम पकडी खुर्द (टिकरी) थाना देवगांव जनपद आजमगढ को समय करीब 09.35 बजे ग्राम पकड़ी खुर्द (टिकरी) देवगाँव से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।