Azamgarh news:ससुराल में दामाद ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक
बुलंदशहर निवासी युवक ने आजमगढ़ में खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
मित्तुपुर/आजमगढ़।10 सितंबर को दिन में करीब 11 से 12 बजे के बीच ग्राम मोहनपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब बुलंदशहर निवासी और अंबेडकरनगर मूल के चंद्रशेखर पांडे (दामाद धीरेंद्र तिवारी) ने अपने ससुराल में ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।गोली लगते ही परिजनों ने उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए तुरंत लखनऊ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर अपने ससुर के साथ गया ठाकुर द्वारा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पवई व चौकी प्रभारी मित्तुपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस टीम मामले की गहन पड़ताल कर रही है।समाचार लिखे जाने तक चंद्रशेखर की हालत नाजुक बनी हुई थी।