Azamgarh :चोरी के सामान के साथ 02 गिरफ्तार

चोरी के सामान के साथ 02 गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
सिधारी थाना अंतर्गत सम्मोपुर निवासिनी मोनिका सिंह पत्नी धीर बहादुर सिंह साकिन पीवाताल जनपद मऊ हाल पता सम्मोपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ मय हमराह पति खुद के उपस्थित थाना आकर एक लिखित तहरीर दी कि दो अज्ञात महिलाओं द्वारा वादिनी के गले से सोनें की चैन चुरा लेनें के संबंध में दाखिल किया कि दाखिला तहरीर मु0अ0सं0 390/25 धारा 304(2) बीएनएस बनाम लाल साड़ी पहनें महिला नाम पता अज्ञात के पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 विधनेश वर्मा द्वारा सम्पादित किया जा रहा है ।
आज गुरुवार को उ0नि0 विधनेश वर्मा थाना सिधारी आजमगढ़ हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में विवेचना के दौरान कमिश्नरी रोड़ सिधारी पार्क के पास से अभियुक्ता 1. संजू उर्फ राधिका पत्नी पिन्टू उर्फ संजय उर्फ आर्यन ग्राम मजुरी हाटा थाना मझगांवा जनपद गोरखपुर हाल पता फरसाड़ थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर उम्र करीब 40 वर्ष, 2. फूलमती उर्फ केवलमती पत्नी जुलमी निवासी मजुरी हाटा थाना मझगांवा जनपद गोरखपुर हाल पता सहजौली थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर उम्र करीब 58 वर्ष को मुखबिर के सूचना पर समय 11.50 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button