Azamgarh news:कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा अंतिम सिंह बने एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी

A student of Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya, Panali Singh became the block education officer for a day

गंभीरपुर /आजमगढ़।मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बी आर सी मोहम्मदपुर पर बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बिंद्रा बाजार की छात्रा अंतिमा सिंह को 1 दिन के लिए प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मदपुर बनाया गया। जिसमें प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली गई व उपस्थिति रजिस्टर का भी जायजा लिया गया। जानकारी के मुताबिक इस समय मिशन शक्ति कार्यक्रम चल रहा है उसी कार्यक्रम के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बिंद्रा बाजार मुहम्मदपुर की छात्रा अंतिमा सिंह को 01 दिन के लिए प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी मुहम्मदपुर बनाया गया। प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी ने व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।कंपोजिट विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्राथमिक विद्यालय में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की । बीआरसी के समस्त स्टाफ की उपस्थिति ली तथा समस्त कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि यह पहल बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button