Azamgarh news:डीआईजी सुनील कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में कानून-व्यवस्था मजबूत, त्योहारों की सुरक्षा सुनिश्चित
मंडलीय समीक्षा बैठक: डीआईजी सुनील कुमार सिंह की सक्रिय पहल से सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त

आजमगढ़ 25 सितम्बर:मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में आज मण्डलायुक्त सभागार में कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
मंडलायुक्त महोदय ने आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु समस्त पुलिस अधीक्षकों को समय से पीस कमेटी की बैठक कराने के निर्देश दिए। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत मंडलायुक्त ने कहा कि प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु घाटों पर बैरिकेटिंग, गोताखोर, नाव, पुलिस व्यवस्था एवं अन्य समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि त्योहारों के दृष्टिगत अनुज्ञापियों के खाद्य पदार्थ एवं मिठाइयों के सैंपल खराब पाए गए हैं एवं उसके सम्बन्ध में उन पर जो मुकदमे चल रहे हैं, उसमें पैरवी करते हुए मिलावटखोरों को नियमानुसार सजा दिलाई जाए।मण्डलायुक्त ने गैंगस्टर एवं वीएनएस एक्ट मे नियमानुसार विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पास्को एक्ट के अंतर्गत दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध मा0 न्यायालय में प्रभावी पैरवी करते हुए 02 महीने के अंदर उनको सजा दिलाई जाए। इसके साथ ही अन्य धाराओं में निरुद्ध अभियुक्तों के विरुद्ध मा0 न्यायालय में प्रभावी पैरवी करते हुए सजा दिलाने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने निर्देश दिया शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर स्कूलों, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कराया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं एवं छेड़खानी के विरुद्ध आवाज उठाने एवं लड़ने वाली छात्राओं को सम्मानित किया जाए। इसके साथ ही अच्छा कार्य करने वाली महिला बीएलओ, शिक्षा क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाली अध्यापिकाओं, अच्छा कार्य करने वाली एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों आदि को चिन्हित करते हुए सम्मानित किया जाए।बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी आजमगढ़ रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी मऊ प्रवीण मिश्रा, जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह, अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़, संयुक्त विकास आयुक्त रविशंकर राय तथा सभी विभागों के मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे।



