Azamgarh में आम आदमी पार्टी ने मनाई गांधी जयंती, राजेश यादव बोले-गांधी जी के विचार हैं हमारी प्रेरणा

गांधी जयंती पर आप कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, सादगी और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प

आजमगढ़, 2अक्टूबर : महात्मा गांधी जी की जयंती के शुभ अवसर पर आम आदमी पार्टी, आज़मगढ़ की ओर से प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव जी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती के शुभ अवसर पर गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव जी ने कहा कि गांधी जी का सादगीपूर्ण जीवन, त्याग और सत्य के प्रति उनकी निष्ठा हम सबको प्रेरणा देती है। आम आदमी पार्टी उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेती है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने की लड़ाई लड़ती रहेगी।कपाशंकर पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उनकी सत्य, अहिंसा और स्वराज की राह पर चलकर ही देश को एक नई दिशा दी जा सकती है।आज के कार्यक्रम में उपस्थित साथी जिला उपाध्यक्षअनिल यादव,राजेश सिंह,उमेश यादव,रमेश पांडेय, एम पी यादव,अन्नू राय,राम प्रसाद यादव,संजय यादव,हरेंद्र यादव आदि पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button