Azamgarh news:सिंदूर खेला के रंग में रंगी श्रद्धा,मां दुर्गा की मूर्ति का धूमधाम से विसर्जन
Devotion is coloured with sindoor khela, idol of Maa Durga is immersed with great pomp

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ शहर पुरानी कोतवाली मोहल्ले में दुर्गा सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह द्वारा अपने घर में ही सिंदूर खेला कार्यक्रम के तहत मां दुर्गा की प्रतिमा रखी थी। दुर्गोत्सव की धूम के बीच शनिवार को सिंदूर खेला के आयोजन ने वातावरण को भक्ति और उल्लास से भर दिया। परंपरानुसार महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर उनकी आरती की और सुख-समृद्धि की कामना की। सिंदूर खेला के बाद भक्तों ने मां की प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर भव्य शोभायात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों, मंत्रोच्चार और नृत्य की गूंज के बीच श्रद्धालुजन मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचे।शोभायात्रा में महिला-पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चारों ओर “जय मां दुर्गे” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही भक्तों की आंखें नम हो गईं, लेकिन सभी ने इस वचन के साथ विदाई दी, “अगले बरस तू जल्दी आ”।



