Azamgarh news:समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न

Samajwadi Party's monthly meeting concludes

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज/आजमगढ़:समाजवादी पार्टी विधानसभा लालगंज की मासिक बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय लालगंज पर विधान सभा अध्यक्ष राजनरायन यादव की अध्यक्षता मे की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक बेचई सरोज ने कहा कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल है आज सबसे ज्यादा उत्पीड़न अनुसूचित जातियो और पिछड़ी जातिया का हो रहा है सरकार आंकड़ो की बाजीगरी मे मशगूल है। बैठक को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव ने कहा कि आज भाजपा सरकार मे सब लोग परेशान है छात्र नौजवान किसान सब लोग आज इस सरकार मे अपना हक पाने के लिए संघर्ष कर रहें हैं।आज किसानो को यूरिया नही मिल पा रही है । सरकारी अस्पतालो मे दवा नही है छात्रो को छात्रवृत्ति नहीं आ रही है नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहा है।आज कोई भी प्रतियोगी परीक्षा समय से नहीं हो पा रही है । आज जनता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी निगाहो से देख रही है।आने वाला कल समाजवादी पार्टी का होगा।कार्यक्रम को गोविन्दा गौतम , विपुल राय, राजेन्द्र यादव,महिला सभा की विधान सभा अध्यक्ष संध्या राघवन सहित आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर गणेश मौर्य, अमित कन्नौजिया,दीपक मौर्य,राजेश विश्वकर्मा, सहतू प्रजापति,आलोक राजभर,आशीष कश्यप, जय सिंह चौहान,मुन्ना सरोज,विपुल राय,नदीम अहमद,रम्मन यादव,समीर अहमद,मोहम्मद ताहिर, साहबलाल यादव,कृष्ण कुमार यादव,तिलक सरोज सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button