आजमगढ़ में सीएम योगी आज निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का लेंगे जायजा,भारत संकल्प यात्रा के बाद पहुंचेंगे काशी

रिपोर्ट: रोशन लाल

आजमगढ़:सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आजमगढ़ आएंगे,वह शहर से करीब 14 किमी दूर जहानागंज थाना क्षेत्र के आजमबांध में निर्माणाधीन महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का जायजा लेंगे,इसके साथ ही पास के गांव अकबलपुर में जनसभा करेंगे। विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने के साथ वह विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।बुधवार को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आने के बाद जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया। अकबेलपुर गांव में ही जनसभा के लिए मंच तैयार किया गया है। वहीं पास में ही हेलीपैड तैयार कराया गया है,मुख्यमंत्री करीब दो घंटे तक जिले में रहेंगे। अपराह्न करीब 2.25 बजे उनका हेलीकाप्टर अकबलपुर गांव में बने हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वह विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद साढ़े तीन बजे वह निर्माणाधीन महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने के लिए रवाना होंगे। 4.10 बजे तक वह विवि का जायजा लेने के साथ ही कुलपति समेत अन्य अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा करेंगे। 4.25 बजे मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।आजमगढ़ के कार्यक्रम समाप्त कर सीएम योगी वाराणसी का रुख करेंगे। वे वहां प्रधानमंत्री मोदी के दो दिवसीय दौरे (17-18 दिसंबर) की जानकारी लेंगे,सीएम कल भी काशी में रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button