Deoria, news, ससुरालयों पर महिला ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

ससुरालियों पर महिला ने लगाया प्रताड़ना का आरोप।

देवरिया।

बरहज:एक महिला ने अपने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति की मृत्यु के बाद ससुराल वाले उसे मारते-पीटते हैं और घर में घुसने नहीं देते।
थाना क्षेत्र के बेलडाड कटईला निवासिनी सविता पत्नी राहुल पासवान ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया है उसके पति की मृत्यु बीते कुछ दिन पहले हो गई जिसकी सूचना ससुराल के लोगों ने पीड़िता को नहीं दिया।पीड़िता अपने दो छोटे बच्चों के साथ अपने मायके रह रही थी ।जब इसकी भनक लगी तो वह अपने घर जाकर स्वजनों से पति की मृत्यु कारण पूछा लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया और उसे मारपीट का घर से भगा दिया।
इस संबंध में उप निरीक्षक महेंद्र मोहन मिश्र ने बताया कि पीड़िता अपने मायके रहती थी मारपीट की सूचना मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button