Azamgarh news:जीएसटी कम होने से आमजनमास को मिला है लाभ

The common man has benefited from the reduction in GST.

लालगंज/आजमगढ़ नगर पंचायत कटघर लालगंज स्थित एक मैरिज हॉल में लालगंज व्यापार मंडल समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। दानवीर भामाशाह जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि डा० दयाशंकर मिश्र दयालु जी ने कार्यक्रम का शुभारंम्भ किया। जानकारी के मुताबिक लगभग एक सप्ताह पूर्व व्यापार जगत के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए राष्ट्र के समस्त व्यापारियों और खुदरा विक्रेताओं के राष्ट्रीय परिसंघ फेडरेशन आफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के अंतर्गत संम्बद्ध लालगंज व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष का सर्वसम्मति से मनोननयन के उपरांत समस्त पदाधिकारी की घोषणा की गई। जिसमें सर्वसम्मति से रामजनम सेठ को अध्यक्ष रजनीश जायसवाल को महामंत्री एवं यशवंत साहू को संरक्षक घोषित किया गया। इसी के साथ-साथ व्यापार मंडल में संरक्षक समिति, उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, मंत्री, सहकोषाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सहमीडिया प्रभारी सूचना मंत्री सहित कुल 49 लोगों का भी मनोनयन किया गया।

शपथ ग्रहण के लिए कार्यक्रम के प्रारंभ में पुर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष छेदीलाल गुप्त अशोक कुमार गुप्ता वर्तमान अध्यक्ष रामजनम सेठ उमाशंकर मिश्र ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात प्रेम मिश्रा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष को शपथ दिलाई।कृष्ण कुमार मोदनवाल, अशोक कुमार, बलवंत सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत के सैकड़ो लोगों ने लालगंज स्थित दया राम बाबा शिव मंदिर परिसर एवं कान्हा गौशाला परिसर में आए दिन मृतक पशुओं से हो रहे दुर्गंध के संबंध में एक ज्ञापन सौपा और कान्हा गौशाला जो अस्थाई गौशाला है को अन्य जगह नियमित रूप से स्थाई किए जाने की मांग की। वहीं राज्य मंत्री ने कहा मोदी सरकार द्वारा व्यापारी बंधुओ सहित देश की जनता के लिए एक सराहनी कदम उठाया गया है जिससे एक मध्यम वर्ग से लेकर गरीब व्यक्ति तक जीएसटी कम होने से महंगाई कम हुई है खाने पीने से लेकर अन्य वस्तुओं का दाम घटा है । जिससे लोग राहत की सांस ले रहे हैं वहीं देश में नकली कफ सिरप से हो रही बच्चों की मौत का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि लगातार छापेमारी कर पूरे देश में सैंपल लिए जा रहे हैं गड़बड़ी करने वाले अपराधी बक्से नहीं जाएंगे सरकार जनता में सही दवाइयां पहुंचने का प्रयास कर रही है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा० दयाशंकर मिश्र दयालु जी आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार, विशिष्ट अतिथि प्रेम मिश्रा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल, राजेंद्र जायसवाल, अमित प्रकाश चौबे, विक्रम सिंह बंटी ब्लॉक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह सोनू ,विनोद राजभर जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनयन सिंह, अशोक जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष एफ ए आई वी एम, रजनीश कन्नौजिया प्रदेश संगठन मंत्री एफ ए आई वी एम, सनी जोहर नागेंद्र सिंह एडवोकेट यशवंत साहू संजय जयसवाल धर्मेंद्र सोनकर सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button