डॉ. राम मनोहर लोहिया की 58वीं जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय आजमगढ़ में धूमधाम से मनाई गई
आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़:समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद आजमगढ़ में शनिवार को महान समाजवादी चिंतक, प्रखर वक्ता एवं समाज सुधारक डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की 58वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक श्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया जी एक सच्चे समाजवादी, महान चिंतक और दार्शनिक थे, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक असमानताओं को समाप्त करने के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि लोहिया जी का संघर्ष केवल ब्रिटिश शासन के खिलाफ नहीं था, बल्कि स्वतंत्र भारत में भी उन्होंने गरीबों, पिछड़ों, किसानों और दलितों के अधिकारों के लिए आजीवन लड़ाई लड़ी।
उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया जी ने “सप्त क्रांति” का आह्वान कर समाज में व्याप्त सात प्रकार की असमानताओं नर-नारी असमानता, जातिगत भेदभाव, अमीरी-गरीबी की खाई, विदेशी दासता, साम्राज्यवाद, हथियारों की हिंसा और नागरिक स्वतंत्रता के दमन के विरुद्ध क्रांति लाने की बात कही थी।
पूर्व मंत्री श्री यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार महापुरुषों के आदर्शों का अपमान करती है, धर्म और जाति के नाम पर समाज में विभाजन फैलाती है तथा लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता को सतर्क रहना होगा क्योंकि भाजपा संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ काम कर रही है।
कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, जिला महासचिव हरी प्रसाद दुबे, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव, पूर्व प्रमुख सुशील आनंद, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सूरज राजभर, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुलाब राजभर, युवजन सभा जिलाध्यक्ष दुर्गेश यादव, बाबा साहब वाहिनी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गौतम, महिला सभा प्रदेश सचिव द्रोपदी पांडेय, मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव राजेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मीनू भारती, हंसराज यादव, अनिल वर्मा, अभिमन्यु यादव, रोहित निषाद, राम बुझारत यादव, अबू मजबूर अहमद, बाल रूप सरोज, राम बचन यादव, शिवनारायण सिंह बाबा, चंद्र प्रकाश यादव, कीर्ति बौद्ध, छात्र सभा जिलाध्यक्ष कुणाल मौर्य, अतिशय प्रताप गौरव, सूर्य नारायण यादव, प्रमोद यादव, कपिल देव मौर्य, सलमान प्रधान, अश्वनी कुमार, रामलाल प्रजापति आदि समाजवादी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन पार्टी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया और अंत में सभी ने डॉ. लोहिया जी के बताए हुए रास्तों पर चलकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया।